फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुखरी में बेतरतीब ढ़ंग से खड़े हो रहे वाहन, हो रहा ट्रैफिक जाम

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

पुखरी (चंबा)।
पुखरी बाजार में वाहनों के बेतरतीब तरीके से खड़े होने से घंटों ट्रैफिक जाम लगना आम बात हो गई है। मार्ग पर वाहनों के जाम के कारण राहगीरों सहित वाहन चालकों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा बाजार में कारोबारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

यह बाजार कई पंचायतों के लोगों की आवाजाही का मुख्य केंद्र है। इस कारण पुखरी बाजार में दिन भर लोगों की आवाजाही लगी रहती है। बाजार में पार्किंग न होने से लोग वानों को आड़े-तिरछे वाहन खड़ा कर देते है। जाम से लोगों और कारोबारियों को समस्या पैदा हो रही है। इस कारण कब कोई राहगीर वाहन की चपेट में आ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पुखरी बाजार के बाहरी हिस्से में पार्किंग स्थल का निर्माण करने के अलावा यातायात पुलिस कर्मचारी की तैनाती से ही समस्या का स्थायी हल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों चैन सिंह, योग राज, कमल कुमार, सुरेंद्र, मान सिंह, रवि कुमार, जितेंद्र, भाग चंद व संजू ने पुलिस प्रशासन से पुखरी बाजार में ट्रैफिक कर्मचारी की नियुक्ति की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें