फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहकर में 20 गुना वृद्धि के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग

विज्ञापन
protest - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चुवाड़ी (चंबा)। नगर पंचायत चुवाड़ी में गृहकर को लेकर हुई 15 से 20 गुना बढ़ोतरी के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए है। इसके खिलाफ नगर पंचायत के बाशिंदों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। लोगों का कहना है कि सैटेलाइट के माध्यम से हुई भवनों की पैमाइश की वजह से उन्हें कई गुना अधिक गृहकर चुकाना पड़ रहा है। इस वृद्धि ने लोगों की कमर तोड़कर रख दी है।

पहले जहां नपं चुवाड़ी के बाशिंदों को गृहकर के रूप में 200 रुपये से लेकर 300 रुपये की अदायगी करनी पड़ती थी। वहीं, अब उन्हें चार हजार रुपये से पांच हजार रुपये तक गृहकर अदा करने आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


गृहकर की राशि में होने वाली इस वृद्धि ने नपं चुवाड़ी के बाशिंदों के पांव तले जमीन खिसकाकर रख दी है। गृहकर में की गई बेतहाशा वृद्धि को लेकर नगर पंचायत चुवाड़ी के करीब 300 लोगों ने वीरवार को नगर पंचायत चुवाड़ी में रोष रैली निकालकर गुस्सा जाहिर किया। रैली के दौरान लोगों ने पुराना हाउस टैक्स रहने दो, नया आदेश वापिस लो के नारे भी लगाए। रोष रैली बाद लोगों ने एसडीएम के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजकर पुराना गृह कर लागू करने की मांग की है। इसके अलावा नई वृद्धि को वापस लेने की मांग की है।

गौरतलब हो कि विधानसभा क्षेत्र भटियात के अधीन आने वाले परिक्षेत्र में अमूमन दो हजार गृह करदाता है। मगर गृह कर बिलों में 15 से 20 गुना की वृद्धि की गई है। ऐसे में गृहकर दाता के लिए इसे चुकाना मुश्किल हो गया है। वहीं, जनहित संगठन के प्रधान केवल कृष्ण बहल ने कहा कि गृहकर में 15 से 20 गुना की जाने वाली वृद्धि लोगों पर बोझ से बढ़कर कुछ नहीं हैं।

लोगों को अब चार से पांच हजार रुपये गृहकर देने के बारे में निर्देशित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुवाड़ी में न तो कोई पर्यटन स्थल है, न ही यहां पर कारोबार है यहां के लोगों की आर्थिकी भी इतनी मजबूत नहीं है।
विज्ञापन


ऐसे में वह बढ़े हुए गृहकर को अदा करने में सक्षम नहीं है। उन्होंने सरकार से मांग उठाई है कि गृह कर में की गई 15 से 20 गुणा की वृद्धि को कम किया जाए। ताकि लोग चैन की सांस ले सके। उपमंडलाधिकारी भटियात बचन सिंह ने बताया कि नगर पंचायत चुवाड़ी में सेटेलाइट से लोगों के घरों की पैमाइश की गई है। यहीं कारण है कि इस पैमाइश के चलते ही गृहकर में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि लोगों को दिए ज्ञापन के बारे में सरकार को अवगत करवा दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें