फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव का जिम्मा संभालेंगे 1900 जवान

विज्ञापन
EVM Shimla - फोटो : demo pic
विज्ञापन
चंबा।
विज्ञापन

जिले में नौ नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। जम्मू-कश्मीर से सटी सरहदी इलाके में भी सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक बढ़ा दी गई है। जिले में चुनावों के लिए 1900 जवानों को तैनात किया गया है।

जिले में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव करवाने के लिए जिला निर्वाचन आयोग सहित संबंधित विभाग मुस्तैद हो गए हैं। चुनावों के दौरान तैनात रहने वाली पोलिंग पार्टियों को पहले ही पोलिंग स्टेशनों के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा मंगलवार को शेष कर्मचारियों और जवानों को भी पोलिंग स्टेशनों के लिए रवाना कर दिया गया। चुनावों को लेकर पुलिस बल, एसएसबी, गृहरक्षक जवान भी कंधे से कंधा मिला कर ड्यूटी का निर्वहन कर रहे हैं।

जिले में जगह-जगह नाके लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। 9 नवंबर को मतदान के पश्चात नजदीकी पोलिंग बूथों पर तैनात जवान वापस आ जाएंगे। जबकि, दूरस्थ पोलिंग स्टेशनों पर तैनात रहने वाले जवान 10 नवंबर को जिला मुख्यालय रिपोर्ट करेंगे।
विज्ञापन

....
तैयारियां पूरीं : एसपी वीरेंद्र
पुलिस अधीक्षक चंबा वीरेंद्र तोमर ने बताया कि चुनावों के लिए करीबन 1900 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। 9 नवंबर को मतदान के पश्चात नजदीकी मतदान केंद्रों पर तैनात जवान वापस आ जाएंगे। जबकि, दूरस्थ पोलिंग स्टेशनों पर तैनात जवान 10 नवंबर को वापसी करेंगे।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें