फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को तोड़ने की राजनीति करती है कांग्रेस : राजनाथ

विज्ञापन
rajnath - फोटो : rajnath
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा।
कांग्रेस को देश को तोड़ने की राजनीति नहीं, बल्कि देश को जोड़ने की राजनीति करनी चाहिए। चंबा चौगान में आयोजित जनसभा में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के युवराज पर खूब निशाने साधे। कहा कि राहुल गांधी हर मंच पर गुजरात की बात करते हैं। युवराज को इस बात का ज्ञान ही नहीं है कि गुजरात में बीजेपी सरकार 22 सालों तक रही है।

इसका मतलब यह कि गुजरात में संपूर्ण विकास भाजपा ने करवाया है। इस कारण लोगों ने भाजपा सरकार को बार-बार चुना है। हिमाचल के मुख्यमंत्री का अधिकांश समय तो वेल पर रहते हुए ही व्यतीत हुआ है। कांग्रेस सरकार को आडे़ हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार की ओर से 1988 में बेनामी संपत्ति एक्ट बनाया गया था लेकिन इसे लागू नहीं किया।
विज्ञापन


भाजपा सरकार बनते ही बेनामी संपत्ति एक्ट को लागू करवाया। इसका परिणाम यह है कि साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल के दौरान साढ़े आठ सौ करोड़ की बेनामी संपत्ति को जब्त किया गया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार और नरेंद्र मोदी के साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल में अधिकांश लोगों को नौकरियां प्रदान करवाई गई हैं।

राजनाथ सिंह ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर हरेक जिला में डायलिसिस सेंटर खोला जाएगा। जम्मू-कश्मीर के प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा, मालविका पठानिया, पूर्व आयुर्वेदिक मंत्री मोहन लाल, जिला कार्यकारी अध्यक्ष जय सिंह, जिला सचिव दिनेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष जसवीर नागपाल, मंडलाध्यक्ष विनोद कुमार, मंडल महामंत्री धीरज नरयाल, आईटी सैल प्रमुख बोधराज, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष कांता ठाकुर इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन

....
तो दोबारा आएंगे चंबा
चौगान में आयोजित जनसभा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने लोगों से वादा किया कि भाजपा के पांचों प्रत्याशियों को जीताते हैं तो वह दोबारा चंबा में आकर लोगों को अभिवादन करेंगे। चंबा सदर से भाजपा प्रत्याशी के रूतबे से राजनाथ सिंह काफी खुश दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें