फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मुफ्त होने वाले टेस्ट के चुकाने पड़ रहे 200-400 रुपये

Sat, 08 Apr 2023 09:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में बच्चों के सीबीसी (कंपलीट ब्लड काउंट) टेस्ट नहीं हो रहे हैं। अभिभावकों को निजी लैबों में जाकर 200 से 400 रुपये चुकाकर टेस्ट करवाना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी लैब में टेस्ट करने वाली मशीन खराब हो चुकी है। इसके चलते ओपीडी में चिकित्सीय जांच करवाने के उपरांत बच्चों को टेस्ट करवाने के लिए अभिभावक निजी लैबों में लेकर पहुंच रहे हैं। सरकारी लैब में जो टेस्ट मुफ्त किया जाता है। निजी लैबों में उस टेस्ट को करने की एवज में 200 सेे 400 रुपये लिए जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में जिलेभर से रोजाना सैकड़ों की संख्या में बीमार बच्चे इलाज के लिए पहुंचते हैं। ओपीडी में बच्चों की जांच करने के उपरांत विशेषज्ञ बच्चों को सीबीसी टेस्ट करवाने की सलाह देते हैं। इसमें खून के संक्रमण की जांच की जाती है। इससे पता लगाया जाता है कि बच्चे की बीमारी का कारण क्या है। ऐसे में विशेषज्ञ रोजाना ओपीडी में 100 से 150 बच्चों को यह टेस्ट लिखते हैं लेकिन पिछले चार दिन से मेडिकल कॉलेज में बच्चों का यह टेस्ट नहीं किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज में भर्ती बच्चों को टेस्ट करवाने में परेशानी नहीं हो रही है क्योंकि उनके टेस्ट सेंटर लैब में हो रहे हैं। वहीं ओपीडी में जांच करवाने वाले बच्चों के टेस्ट पैथोलॉजी लैब में नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

अभिभावकों हंसराज, संजय शर्मा, योगराज, कमल कुमार, जितेंद्र, रवि कुमार, सुनील कुमार और मनोज कुमार ने बताया कि ओपीडी में जांच करवाने के बाद जब अभिभावक अपने बच्चों को पैथोलॉजी लैब में लेकर पहुंचते हैं तो उन्हें खराब मशीन का हवाला देकर लौटा दिया जाता है। इसकी वजह से अभिभावक अपने बीमार बच्चे का टेस्ट करवाने के लिए निजी लैबों में जाने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से मांग की है कि पैथोलॉजी लैब में मशीन को दुरुस्त करवाकर सीबीसी टेस्ट शुरू करवाए जाएं। प्राचार्य डॉक्टर पंकज गुप्ता ने बताया कि जल्द खराब मशीन को ठीक करवाने की व्यवस्था करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें