फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शैक्षणिक भ्रमण पर केरल जाएंगे 20 विद्यार्थी

Tue, 02 Sep 2025 09:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के 20 विद्यार्थी आगामी दिनों में केरल राज्य के शैक्षणिक भ्रमण पर जाएंगे। यह अवसर विद्यार्थियों को समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्रदान किया जा रहा है, ताकि वे कक्षा-कक्ष से बाहर निकलकर अलग राज्य की संस्कृति, शिक्षा व्यवस्था और सामाजिक संरचना को नजदीक से जान सकें। विभाग की ओर से तय किया गया है कि जिले के प्रत्येक ब्लॉक से दो मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त एनसीसी, एनएसएस स्वयंसेवियों और अन्य श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी इस यात्रा में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


इस संबंध में विभाग ने सभी स्कूल प्रमुखों को निर्देशित कर दिया है कि वे अपने क्षेत्र से योग्य और मेधावी छात्रों के नाम भेजें। चयनित बच्चों को शैक्षणिक टूअर के लिए आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। समग्र शिक्षा की जिला परियोजना अधिकारी कमलेश ठाकुर ने बताया कि विद्यार्थियों को इस यात्रा से नई जानकारी जुटाने और अनुभव प्राप्त करने का अनूठा अवसर मिलेगा। बच्चों के नाम स्कूलों से मांगे जा चुके हैं और जल्द ही अंतिम सूची तैयार कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें