फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस सालों से गलुआ स्कूल को नहीं मिल सका बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला गलुआ को तीस सालों के बाद भी बिजली का कनेक्शन नहीं मिल पाया है। यह स्कूल तीस सालों से बिना बिजली के ही चल रहा है। इस कारण स्कूल की कक्षाओं में अंधेरा रहता है। कक्षाओं में छात्रों को दिन के उजाले से होने वाली रोशनी के सहारे ही पढ़ाई करनी पड़ती है। जबकि मौसम अधिक खराब होने पर कक्षाओं में अंधेरा और गहरा जाता है। ऐसे में बच्चों के लिए पढ़ाई करना मुश्किल हो जाता है। इस दौरान अध्यापक भी बच्चों को नहीं पढ़ा पाते है। क्योंकि अंधेरे में पढ़ाई मुश्किल हो जाती है।
विज्ञापन


ऐसा नहीं है कि यह मामला जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के समक्ष न हो। प्रशासन और विभाग को स्कूल प्रबंधन कई बार समस्या से अवगत करवा चुका है। मगर अभी तक इस दिशा में प्रशासन और विभाग की ओर से कोई कार्रर्वाअ होती नहीं दिख रही है। इसको लेकर अभिभावकों में भारी रोष है। लोकसभा चुनाव के दौरान उपरोक्त स्कूल को मतदान केंद्र भी बनाया जाता है। गौरतलब हो कि वर्ष 1989 में यह स्कूल खुला था। मगर स्कूल खोलने के बाद भवन में बिजली का कनेक्शन देना सरकार भूल गई। शिक्षा विभाग बिजली कनेक्शन उपलब्ध करवाने में नाकाम रहा। इसकी वजह से आलम यह है कि स्कूल में पढ़ने वाले 23 छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अभिभावक स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक में भी इस मुद्दे को उठा चुके हैं। लेकिन अभी तक इसका कोई हल होता नहीं दिख रहा है। अभिभावक चुनी लाल, टेक चंद, भाग सिंह, करतार सिंह, रूप लाल और हंसराज ने प्रशासन और विभाग से मांग की कि उपरोक्त स्कूल में जल्द बिजली का कनेेक्शन दिया जाए।
विज्ञापन


स्कूल के मुख्याध्यापक बृजलाल ने बताया कि जिला प्रशासन और विभागीय उच्चाधिकारी को उक्त समस्या के बारे में अवगत करवाया जा चुका है। जल्द ही बिजली का कनेक्शन मिलने की उम्मीद है। एसडीएम हेम चंद वर्मा का कहना है कि लोस चुनावों से पहले विद्यालय में बिजली का कनेक्शन प्रदान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें