फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन विभाग के होटल के सीवरेज टैंक से फैल रही गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। पर्यटक स्थल खज्जियार में पर्यटन विभाग के होटल के सीवरेज टैंक से बह रही सीवरेज की गंदगी से वातावरण प्रदूषित हो रहा है। पर्यटकों समेत आसपास में रहने वाले लोगों को सीवरेज की गंदगी की परेशानी से जूझना पड़ रहा है। मगर कोई भी विभाग होटल के खिलाफ कार्रवाई करने को आगे नहीं आ रहा है। हालत यह है कि पर्यटकों को सड़क पर आवाजाही करते समय नाक पर रुमाल रखकर जाना पड़ रहा है। स्थानीय लोग कई बार होटल प्रबंधन को इस बारे में अवगत करवा चुके हैं। मगर होटल प्रबंधन ने अभी तक सीवरेज टैंक की दशा को नहीं सुधारा है। इसकी वजह से यह समस्या बरकरार है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि होटल का जो सीवरेज टैंक बना है वह वन्य प्राणी विभाग की भूमि पर बना है। इसके अलावा टैंक के साथ जो पानी बह रहा है, वह साच नाले में जाकर मिलता है। ऐसे में टैंक की गंदगी पानी में बहकर साच नाले में मिल रही है। इसकी वजह से नाले का पानी भी दूषित हो रहा है। जबकि साच नाले के पानी को कई पंचायतों के लोग पीने और सिंचाई के लिए इस्तेमाल करते हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और वन्य प्राणी विभाग से मांग की कि खज्जियार के वातावरण को प्रदूषित करने वाले होटल प्रबंधनों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

डीएफओ निशांत मंढोत्रा ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला अभी लाया गया है। जल्द ही संबंधित होटल प्रबंधन को नोटिस जारी किया जाएगा। प्रबंधन ने अपने सीवरेज टैंक की दशा नहीं सुधारी तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें