फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल में जुनांस नाले में नहीं बन पाई पुलिया

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत जुनांस में दो साल पहले टूटी पुलिया का आज तक निर्माण नहीं हो पाया है। इस वजह से दो गांवों के लोग जान जोखिम में डालकर अस्थायी पुलिया से आवाजाही कर रहे हैं। इसके चलते कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। इस अस्थायी पुल से लोगों के अलावा स्कूली बच्चे भी आवाजाही करते हैं। बच्चों को पुलिया से गुजारने के लिए अभिभावकों को स्वयं आना पड़ रहा है।

ग्रामीणों की मानें तो वह इस बारे में पंचायत और प्रशासन से स्थायी पुली का निर्माण करने के बारे में कई बार आग्रह कर चुके हैं। मगर अभी तक इस संबंध में कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


इस बात को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है। जानकारी के अनुसार दो साल पहले पंचायत में बादल फटने सेे लोहे की बनी पुलिया बह गई थी। मगर दोबारा इस पुलिया का निर्माण नहीं हो पाया है। स्थायी पुलिया बह जाने से मनवास-प्रथम और मनवास द्वितीय के करीब सौ परिवार आवाजाही करते हैं। इसके अलावा इन दो गांवों से स्कूली नौनिहाल भी स्कूल पहुंचते हैं।

ग्रामीण चुन्नी लाल, रोशन लाल, दीप कुमार, सुरेंद्र सिंह, उत्तम दास, उमेश कुमार, बुम राम, हितेंद्र सिंह, अमृत सिंह, पाल सिंह, देवेंद्र कुमार, राकेश कुमार, ओंकार सिंह और रवि कुमार ने बताया कि पुली निर्माण के बारे में पंचायत को भी अवगत करवा चुके हैं। मगर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसके चलते वह जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


उन्होंने स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाई है कि नाले पर बनी पुलिया का जल्द निर्माण करवाया जाए। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए। स्थानीय पंचायत प्रधान राकेश कुमार ने बताया कि उक्त मामला उनके ध्यान में है। उन्होंने कहा कि इसके लिए अभी तक बजट का प्रावधान नहीं हो पाया है। जैसे ही बजट का प्रावधान होगा, स्थायी पुली का निर्माण करवा दिया जाएगा। एसडीएम तीसा हेम चंद वर्मा ने बताया कि इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बारे में बजट की व्यवस्था करवाने के प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें