फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से रावी का बढ़ा जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। बालू के समीप बन रहे पुल का काम रावी का जलस्तर बढ़ने के चलते रोक दिया गया है। लोक निर्माण विभाग चंबा ने स्पष्ट किया है कि जब तक पानी का जलस्तर कम नहीं होता है, तब तक काम शुरू नहीं किया जाएगा। विभाग की ओर से इस तरह के निर्देश जारी करने का मकसद कार्यरत कामगारों को राहत पहुंचाना है। चंबा-तीसा मार्ग पर बालू के समीप इन दिनों नए पुल का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग करवा रहा है। पिछले लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह रावी का जलस्तर बढ़ गया है। रावी का जलस्तर बढ़ने के चलते पुल का निर्माण कार्य रुकवा दिया है। काम अब तब ही शुरू किया जाएगा जब पानी का जलस्तर कम होगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि रावी का जलस्तर बढ़ने के चलते कार्य को रोक दिया है। उन्होंने बताया कि जैसे जलस्तर कम होगा, कार्य फिर से शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें