फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल में तीमारदारों को जारी होंगे पास

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल के वार्डों में जाने वाले तीमारदारों को अब पास जारी किए जाएंगे। अस्पताल प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिगत ट्रायल के आधार यह फैसला लिया है। प्रशासन के मुताबिक नई व्यवस्था के बाद सिर्फ पास धारक तीमारदार ही वार्ड में दाखिल हो पाएंगे। वार्डों में होने वाली चोरियों की वारदातों को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला किया है।
विज्ञापन


चौथी मंजिल में 40 से 50 मरीजों को रखने की व्यवस्था है। मगर मरीजों की संख्या अधिक होने के बाद यहां 90 मरीज भी भर्ती किए जाते हैं। ऐसे में मरीजों के साथ जरूरत से ज्यादा तीमारदार होने से वार्ड में भीड़ बढ़ जाती है। इस कारण मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जबकि वार्ड में ज्यादा भीड़ होने से स्टाफ को भी दिक्कतें पेश आती हैं। इसी समस्या का समाधान करने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है।

मेडिकल कॉलेज चंबा में इसके साथ ही पहली मर्तबा वार्ड में उपचाराधीन मरीजों की जरूरत को देखते हुए उनके साथ रुकने वाले तीमारदारों की संख्या भी तय की है। इसके तहत सामान्य मरीजों के साथ एक तीमारदार को रहने की अनुमति दी जाएगी। जबकि गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों के साथ दो और तीन तीमारदारों को ठहरने की अनुमति भी प्रदान की जाएगी। हालांकि दोपहर और शाम को अस्पताल में मरीजों के साथ मिलने का जो समय तय है।
विज्ञापन


उस समय में मरीजों के रिश्तेदार उनसे मिल सकते हैं। मगर जो तीमारदार मरीजों के साथ अस्पताल में रुकेंगे। उनके लिए पास अनिवार्य होगा। प्रशासन ने इसको लेकर पास बनाने की औपचारिकताएं पूरी कर रहा है। वार्ड स्टाफ से उपचाराधीन मरीजों का डाटा मांगा है। इसके साथ ही उनके साथ ठहरने वाले तीमारदारों की सूची भी मांगी गई है।

मेडिकल कॉलेज चंबा में सुरक्षा की दृष्टि से भले ही सुरक्षा कर्मी, सीसीटीवी लगाए गए हैं। बावजूद इसके वार्डों में मरीजों का सामान चोरी होने के मामले सामने आते रहते हैं। इसको देखते हुए ऐसे में अब मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने मरीजों के साथ रुकने वाले तिमारदारों को पास जारी करने का फैसला लिया है।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि अस्पताल की चौथी मंजिल में मरीजों के साथ ठहरने वाले तीमारदारों को पास जारी किए जाएंगे। जिन तीमारदारों के पास यह पास होंगे। वही तीमारदार वार्ड में ठहर पाएंगे। इससे वार्ड में तीमारदारों की भीड़ कम होगी और मरीजों को आराम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें