फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खज्जियार में कई गांव अंधेरे में, बोर्ड ने होटलों को कर दिया रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार की चार पंचायतों में 17 दिनों से बिजली गुल है। इसकी वजह से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत कोहलड़ी, खज्जियार, रठियार और सिंगी में 17 दिनों से ब्लैक आउट है। बर्फबारी के कारण क्षेत्र में बिजली के खंभे और बिजली लाइनें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इस कारण बिजली व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है। हैरानी इस बात की है कि बोर्ड खज्जियार के चंद होटलों को ही बिजली मुहैया करवा रहा है। जबकि गांव अंधेरे में हैं।
विज्ञापन

जिला ठेकेदार एसोसिएशन अध्यक्ष नीरज सिंह बिजलवान ने बताया कि खज्जियार को भले ही मिनी स्विट्जरलैंड का दर्जा प्राप्त है। मगर यहां सुविधाएं लोगों को नहीं मिल पा रही हैं। ग्रामीण 17 दिनों से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। प्रशासन और बिजली बोर्ड उनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनिति में अच्छी पैठ रखने वाले कुुछ होटल संचालकों को बोर्ड ने बिजली मुहैया करवा दी गई है। जबकि बर्फ में डूबे गांवों में रहने वाले लोग ठंड में रातें काट रहे हैं। ठंड से बचने के लिए ग्रामीण हीटर का प्रयोग तक नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और बिजली बोर्ड से मांग की है कि खज्जियार की उपरोक्त पंचायतों में जल्द बिजली सप्लाई मुहैया करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें