फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े शाही स्नान के लिए देश के कोने-कोने से पहुंचने लगे शिवभक्त

विज्ञापन
manimahesh - फोटो : demo pic
विज्ञापन

भरमौर (चंबा)। पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान 16 सितंबर को होने वाले बड़े शाही स्नान के लिए पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर से भद्रवाही अपनी-अपनी वाहनों में भरमौर पहुंचना आरंभ हो गए हैं। शनिवार को भी दो दर्जन से अधिक गाड़ियों में भोले के भक्त भरमौर चौरासी मंदिर परिसर में शिव के जयकारे लगाते हुए पहुुंचे। आगामी दिनों में शिवभक्तों की संख्या में काफी बढ़ोतरी होने वाली है। गौरतलब हो कि इस बार राधाष्टमी के अवसर पर 16 सितंबर को आयोजित होने वाले बड़े शाही स्नान में लाखों की संख्या में शिवभक्तों के पहुंचने का अनुमान है।

विज्ञापन


बड़े शाही स्नान के दौरान पवित्र डल में डुबकी लगाने के लिए अभी से ही पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर सहित पंजाब, उत्तरांचल, दिल्ली और चंडीगढ़ से शिव भक्त जुटना आरंभ हो गए है। हालांकि, बीते दिनों जिले में होने वाली भारी बारिश ने भरमौर प्रशासन और श्रद्धालुओं की चिंताओं को भी बढ़ाने का ही काम किया था। इसके अलावा छोटे शाही स्नान के दौरान भी कुछ कमियां प्रशासन के समक्ष आई थी। इन्हें दूर कर प्रशासन बडे शाही स्नान को बेहतरीन तरीके से आयोजित करने के लिए प्रयासरत है।

इसी क्रम में शाही स्नान के लिए देश के हरेक कोने से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला आरंभ हो गया है। चौरासी परिसर में वीरवार को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और जम्मू से पहुंचे अमित कुमार, नरेश कुमार, हरजिंद्र सिंह, गुरमुख सिंह, प्रताप चंद, प्रदीप कुमार, नरेश कुमार, कपिल कुमार, राजीव कुमार, नरेश कुमार, प्रमोद कुमार और योगराज का कहना है कि वह हर वर्ष सह परिवार पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान डल में डुबकी लगाने के लिए पहुुंचते हैं। इसी क्रम में वह इस बार भी परिवार व सगे-संबंधियों के साथ मणिमहेश यात्रा पर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें