फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरा पंचायत के चार गांवों में तीन माह से बस सेवा बंद

विज्ञापन
HRTC - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चांजू (चंबा)। ग्राम पंचायत देहरा के अधीन आने वाले चार गांवों में बीते तीन माह से एचआरटीसी की बस बंद पड़ी है। बस सेवा के बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बस सेवा न होने पर ग्रामीणों को निजी वाहन हायर कर गंतव्यों की तरफ कूच करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि वह कई बार एचआरटीसी चंबा डिपो प्रबंधन से बस सेवा को आरंभ करने की मांग कर चुके हैं। बावजूद इसे अभी तक समस्या जस की तस ही बनी हुई है। इस कारण ग्रामीणों में एचआरटीसी प्रबंधन के प्रति खासा रोष है। ग्रामीणों ने दो-टूक शब्दों में कहा कि मार्ग के सुचारू होने के बाद भी निगम प्रबंधन का बस सेवा को आरंभ न करवाया चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासी उपप्रधान सोभिया राम, चैन लाल, गुरदियाल सिंह, बर्फी राम, मुलख राज, ध्यान सिंह, जस्सा राम, राजू महाजन ने बताया कि देहरा पंचायत के चार गांवों में तीन माह से बस सेवा का बंद होने से लोगों की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में ग्रामीणों को तीन किलोमीटर दूर जाकर ही बस मिलती है। देहरा पंचायत के कुंडा, कल्पेही, मौरा और दंतुई गांव के ग्रामीणों ने बस सेवा को दोबारा शुरू करने की मांग उठाई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें