फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर ओवर से मलान ने करियां को एक रन से दी मात

विज्ञापन
क्रिकेट डेमो फोटो - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। पुलिस मैदान में खेले जा रहे मणिमहेश क्रिकेट प्रतियोगिता में मलान की टीम ने करियां को सुपर ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में एक रन से हराया। इस मुकाबले में दोनों टीमों का स्कोर टाई रहने पर मैच का फैसला सुपर ओवर के जरिये हुआ। इसमें मलान की टीम ने बाजी मार ली। इससे पहले मलान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इसमें मलान की टीम ने निर्धारित पंद्रह ओवरों में हैप्पी के 23 रनों की बदौलत 92 रनों का स्कोर खड़ा किया।

बाद में बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी करियां की टीम ने सधी हुई शुरूआत की। मगर मध्यक्रम लड़खड़ाने से करियां की टीम 92 रन ही बना सकी। करियां की ओर से अबू ने 20 रन बनाए। मुकाबला टाई रहने पर मैच का फैसला सुपर ओवर से करना पड़ा। करियां ने सुपर ओवर में 4 रन बनाए। इसके बाद मलान की टीम ने तीन गेंदों में पांच रन बनाकर मैच अपनी झोली में डाल लिया। इससे पहले मुकाबले में बरौर ने देवीदेहरा को आठ विकेट से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवीदेहरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 81 रन बनाए। देवीदेहरा की ओर से सूरज और अक्षय के अलावा कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। बाद में बल्लेबाजी करते हुए बरौर की टीम ने महज दो विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। मंगलवार को पुलिस मैदान में क्रिकेट के रोमांचक मुकाबले देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। मलान और बरौर की टीम ने मंगलवार को विरोधी टीमों को हराकर टूर्नामेंट के दूसरे चरण में प्रवेश कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें