फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह के भीतर जनओषधि केंद्र में मिलेंगी कैंसर रोग की दवाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
जन औषधि केंद्र में मिलेंगी कैंसर की दवाइयां
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने दवाइयों को लेकर कंपनी को दिया ऑर्डर
कैंसर के मरीजों को सस्ती दरों पर उपलब्ध होंगी दवाइयां
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के जन औषधि केंद्र में अब मरीजों को सस्ती दरों में कैंसर की दवाइयां उपलब्ध होंगी। इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने दवाइयों का ऑर्डर भी दे दिया है। एक सप्ताह के भीतर दवाइयों की सप्लाई अस्पताल में पहुंच जाएगी। इससे जिला के कैंसर मरीजों को दवाइयों के लिए निजी केमिस्टों के पास जेब नहीं कटवानी होगी।
चंबा मेडिकल कॉलेज में हाल ही में कैंसर केयर यूनिट शुरू हो चुका है। इसमें मरीजों की सहूलियत के लिए फर्नीचर सहित अन्य जरूरी उपकरण भी मंगवाए जा चुके हैं। जोकि अस्पताल में जल्द ही पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला में सौ से करीब मरीज ऐसे हैं जोकि कैंसर रोग से पीड़ित है। उन्हें अपना इलाज करवाने के लिए पीजीआई चंडीगढ़ या आईजीएमसी शिमला जाना पड़ता था। मगर चंबा में मेडिकल कॉलेज शुरू होने से मरीजों को काफी राहत मिली है। एक महीने पहले अस्पताल में कैंसर केयर यूनिट भी शुरू की गई। यहां पर डॉक्टर भूषण परमार सेवाएं दे रहे हैं। मगर कैंसर रोग से पीड़ित मरीजों को अस्पताल में दवाइयां नहीं मिल रही थी। इस वजह से मरीजों को निजी केमिस्टों से महंगे दामों पर दवाईयां खरीदनी पड़ रही थी। इस समस्या को दूर करने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने कैंसर रोग की दवाईयों का ऑर्डर दे दिया है। एक सप्ताह के भीतर अस्पताल में दवाईयों का स्टॉक पहुंच जाएगा। इसके बाद अस्पताल में ही मरीजों को दवाईयां मिलेंगी। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि कैंसर की दवाईयों के लिए ऑर्डर दिया जा चुका है। एक सप्ताह के भीतर दवाईयां अस्पताल में पहुंच जाएंगी। इसके बाद जन औषधि केंद्र में मरीजों को सस्ते दामों पर कैंसर की दवाइयां उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें