फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 18,000 विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति की सौगात

Wed, 20 Nov 2024 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा के 18,000 सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की सौगात मिलेगी। प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा की ओर से ब्लॉक स्तर से डाटा एकत्रित कर निदेशालय भेज दिया है। अब निदेशालय की ओर से खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों के खातों में स्कॉलरशिप की राशि डाली जाएगी। विद्यार्थियों को आईआरडीपी छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित किया जाएगा। सरकार की ओर से इस योजना का कार्यान्वयन करने का मकसद गरीब तबके के विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न पेश आए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पहली से पांचवीं कक्षा तक करीब 11,000 और छठी से आठवीं कक्षा तक करीब 7,000 स्कूली छात्र-छात्राओं ने योजना के तहत आवेदन किया है। योजना के तहत पहली से पांचवीं कक्षा के नौनिहालों को 500 रुपये और छठी से सातवीं तक के नौनिहालों को 700 रुपये स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। पीएफएमएस के तहत यह राशि खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों के खातों में डाली जाएगी।

कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा ज्ञान चंद ने बताया कि आईआरडीपी योजना के तहत जिलेभर से 18,000 आवेदन पहुंचे है। यह ब्योरा निदेशालय भेज दिया गया है। जल्द ही अब योजना के तहत निर्धारित स्कॉलरशिप विद्यार्थियों को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें