चंबा। पैन इंडिया रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन फॉर चाइल्ड एंड एडोलसेंट चाइल्ड लेबर अभियान के तहत संयुक्त टीम ने तीसा और भंजराड़ू बाजार में निरीक्षण किया। इस दौरान ढाबों और दुकानों में बाल श्रम को लेकर दबिश दी। संयुक्त टीमों ने दुकानदारों और ढाबा संचालकों को निर्देश दिए गए कि वे नाबालिगों को घर, ढाबा, दुकान या फैक्ट्री में काम पर न रखें। यदि कोई भी व्यक्ति नाबालिगों से काम करवाता है तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है।
बाल-मजदूरी के संबंध में चाइल्ड हेल्प लाइन के टोल फ्री नंबर 1098 पर दी जा सकती है। जिसमें सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। इस अभियान में बाल कल्याण समिति से निशा कुमारी, जिला बाल संरक्षण इकाई से विधि एवं परिवीक्षा अधिकारी माला शर्मा, परामर्शदाता स्नेह शर्मा, चाइल्ड हेल्पलाइन से परियोजना समन्वयक कपिल शर्मा और केस वर्कर लविंदर कुमार शामिल रहे। इस दौरान कोई बाल श्रम का मामला फिलहाल सामने नहीं आया है।