अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। ऐतिहासिक चौगान सोमवार से आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। अब लोग चौगान में सुबह और शाम के समय सैर कर पाएंगे। नवंबर माह में चौगान को मरम्मत कार्य के चलते बंद कर दिया गया था। हर साल की तरह 15 अप्रैल को चौगान को आम लोगों की आवाजाही के लिए खोला जाता है। हाल ही में प्रशासन ने चौगान का मरम्मत करवाया है। चौगान में फूलों के गमले और क्यारियों का निर्माण किया गया है। जिससे चौगान की सुंदरता को बढ़ाया जा सके।
गौरतलब है कि प्रशासन ने ऐतिहासिक मिंजर मेले का आयोजन चौगान में किया जाता है। आठ दिनों तक चलने वाले मेले के दौरान चौगान की हालत दयनीय हो जाती है। नवंबर माह के अंत में चौगान को पूरी तरह से लोगों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया जाता है। प्रशासन ने सभी प्रवेश द्वारों पर कंटीली तारें लगा दी जाती हैं। जिससे कोई भी चौगान में प्रवेश न कर सके। चौगान में प्रशासन ने इस अवधि के दौरान मरम्मत कार्य करवाया जाता है। जिससे चौगान की सुंदरता बढ़ सके।