फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉटपुट प्रतियोगिता में रूचिका अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थार सरू की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में वीरवार को विभिन्न मुकाबले खेले गए। कार्यक्रम में एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह के दौरान मुख्यातिथि को डाइट सरू के स्टाफ ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का मुख्यातिथि एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। यह वार्षिक खेल प्रतियोगिता तीन दिनों तक चली। इसमें विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों ने पूरे दमखम के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभा का लोहा मनवाया। समारोह के समापन मौके पर वंदे मातरम की प्रस्तुति डाइट प्रशिक्षुओं ने दी।

इसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रशिक्षुओं ने प्रस्तुत किए। बैडमिंटन सिंगल प्रतियोगिता में लड़कियों में रंजिता और लड़कों में प्रमोद ने पहला स्थान हासिल किया। बैडमिंटन डबल में ज्योति और जीतो जबकि लड़कों में अजय और अंकुश ने बाजी मारी। आठ सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मनीषा ने पहला, उमा ने दूसरा और नेहा तीसरा स्थान प्राप्त किया। तीन हजार मीटर दौड़ प्रतियोगिता में हर गोविंद, हरिश और भूपेंद्र ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। कबड्डी प्रतियोगिता में बी टीम विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिकेट प्रतियोगिता में डी सेक्शन विजेता और ए सेक्शन की टीम उप विजेता बनीं। शॉटपुट प्रतियोगिता में रूचिका ने पहला, सुमन ने दूसरा और वनिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों के वर्ग में सतेंद्र, विनय और अंकुश ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान झटका। कार्यक्रम के समापन मौके पर विभिन्न स्पर्धाओं में विजेता रहे खिलाड़ियों को मुख्यातिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने इस मौके पर युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लें। जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास हो सके। इस मौके पर डाइट सरू का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें