फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा से पांगी के लिए हवाई उड़ानें न होने पर घाटी के लोगों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पांगी के लिए नियमित रूप से हवाई उड़ानें नहीं होने से घाटी के लोगों में प्रशासन के प्रति भारी रोष है। इसको लेकर पांगी कल्याण संघ का प्रतिनिधिमंडल वीरवार को उपायुक्त हरीकेश मीणा से मिला। इसमें संघ ने उपायुक्त को अवगत करवाया कि दिसंबर से लेकर अप्रैल माह तक चंबा से पांगी के लिए मात्र तीन हवाई उड़ानें हो पाई है। इस कारण पांगी घाटी के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पांगी घाटी को जाने वाले सभी सड़क मार्ग बंद पड़े हैं। इसकी वजह से पांगी वासी घाटी में दुबक कर रह गए हैं।
विज्ञापन


पांगी कल्याण संघ प्रधान भगत बड़ोत्रा ने बताया कि सर्दियों से बचने के लिए पांगी ज्यादातर लोग चंबा आ गए थे। जो तीन महीनों से चंबा में ही फंसे हुए हैं। उनके पास अब खाने के पैसे नहीं बचे हैं। इतना ही नहीं किराये के मकान का बिल भरने में भी उन्हें परेशानी हो रही है। अगर नियमित रूप से और आवश्यकता अनुसार चंबा पांगी के लिए हवाई उड़ानें होती, तो शायद ये सभी लोग पांगी में पहुंच चुके होते। लेकिन हेलीकॉप्टर के पायलटों ने मौसम साफ रहते हुए भी जानबूझ कर पांगी के लिए हवाई उड़ानें नहीं भरी। इस कारण पांगी घाटी के लोगों को आज परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साच पास सड़क मार्ग छह महीनों से यातायात के लिए बंद पड़ा है। उसके खुलने का अभी तक किसी को कोई पता नहीं है। पांगी वासियों को वाया जेएंडके होकर आवाजाही करनी पड़ रही है। मगर आतंकवादी घटना के बाद वाया जेएंडके मार्ग भी बंद है।

उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि पांगी में स्थित सभी हेलीपैडों के लिए जल्द हवाई उड़ानें करवाई जाएं। जिससे चंबा में फंसे पांगी के लोग घाटी में दाखिल हो सकें। साथ ही घाटी में फंसे बीमार और अन्य लोग जिला मुख्यालय पहुंच सके। इस मौके पर सुभाष चौहान, ज्ञान सिंह चौहान, भगत बड़ोत्रा, वीर सिंह राणा, किशन चौहड़ा और महिंद्र चौपड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें