तीसा (चंबा)। तीसा थाना में सन्नी गुलेरिया ने एसएचओ का पदभार संभाल लिया है। तीसा से पहले सन्नी गुलेरिया डलहौजी, कुमारसैन थानों और ऊना में विजिलेंस में सेवाएं दे चुके हैं। पुलिस थाना प्रभारी सन्नी गुलेरिया ने कहा चुराह में नशे का अवैध कारोबार खत्म करना प्राथमिकता रहेगा। साथ ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि जिले में नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अभियान को चुराह में ओर तेज किया जाएगा। पुलिस और जनता के बीच लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार पर ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से आह्वान किया है कि कानून और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर रखने में पुलिस का सहयोग करें।