फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला के जंगलों में चारों तरफ भड़की आग, धूं-धूं कर जल रहे जंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगलों में भड़की आग, लाखों की वन संपदा राख
विज्ञापन

दो लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत: अनिल कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जिले में इन दिनों जंगल धू-धू कर जल रहे हैं। इससे लाखों रुपयों की वन संपदा जलकर राख हो चुकी है। विभाग अभी तक जंगल की आग से हुए नुकसान का सही आकलन नहीं कर पाया है जंगल की आग बुझाने के लिए वन विभाग की ओर से हरेक बीट पर टीमें गठित की गई हैं, लेकिन एक समय में जंगल के बड़े दायरे में आग भड़कने से टीम को आग बुझाने में परेशानी हो रही है। शरारती तत्व रात के अंधेरे में जंगल में आग भड़का रहे हैं। इसकी वजह से वे विभागीय टीम के हत्थे नहीं चढ़ पा रहे हैं। कई क्षेत्रों में जंगल की आग लोगों के घरों के पास पहुंच रही है, जिसकी वजह से लोगों को अपने घरों का पहरा देना पड़ रहा है। कई स्थानों पर आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की मदद ली जा रही है। लोगों हंसराज, नरेंद्र, टेक चंद, रवि कुमार, सुरेश कुमार, जितेंद्र, अमर चंद, कमल कुमार, कमलेश और अजय कुमार ने बताया कि रात के समय हरे-भरे जंगल लाल रंग की तरह दिखाई देते हैं। जंगल में रात के समय इतनी भयंकर आग भड़की होती है कि आग की लपटें दूर-दूर से दिखाई देती हैं। सड़कों के किनारे जंगल में आग लगने से वाहनों सहित राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। यहां हर समय पहाड़ी से पत्थर गिरते रहते हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि जंगल में आग लगाने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

मुख्य वन अरण्यपाल अनिल कुमार ने बताया कि वन विभाग सभी कर्मचारी जंगल की आग बुझाने में जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। दो लोगों को जंगल में आग लगाते हुए पकड़ा गया है। उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। आग की वजह से जंगल को हुए नुकसान का आकलन भी तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें