फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापक ज्वाइन करेंगे तब ही आएंगे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यापक ज्वाइन करेंगे, तब ही आएंगे स्कूल
विज्ञापन

सरकार के आदेश के बावजूद स्कूल नहीं पहुंचे विद्यार्थी
शुक्रवार को बघेईगढ़ स्कूल में पसरा रहा सन्नाटा
एक सप्ताह लगेगा रिलीविंग से ज्वाइनिंग तक : धीमान
अमर उजाला ब्यूरो
चांजूू (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बघेईगढ़ में छह अध्यापकों की तैनाती के ऑर्डर होने के बाद भी स्कूल में रौनक नहीं लौटी है। स्कूल प्रबंधन समिति और अभिभावक साफ कह रहे हैं कि जब तक स्कूल में अध्यापक ज्वाइन नहीं करते हैं, तब तक स्कूल में बच्चे नहीं आएंगे। वहीं, दूसरी ओर विभागीय जानकारी के मुताबिक अध्यापकों की रिलीविंग और ज्वाइनिंग में करीब सात दिन का समय लग सकता है। कुल मिलाकर अध्यापकों की तैनाती के आदेश होने के बाद भी बघेईगढ़ स्कूल में सन्नाटा पसरा हुआ है। गौरतलब है कि बघेईगढ़ स्कूल में अध्यापकों की तैनाती करवाने के लिए स्कूली छात्र-छात्राएं आंदोलनरत हैं। पिछले करीब डेढ़ सप्ताह से स्कूली विद्यार्थी स्कूल नहीं आ रहे हैं। अध्यापकों की कमी पूरा करने के लिए जहां स्कूली विद्यार्थियों ने मिड-डे मील त्यागा था तो वहीं उसके बाद अपने आंदोलन को तेज करते हुए स्कूल में कक्षाओं का बहिष्कार किया। अध्यापकों के ज्वाइनिंग करने के बाद ही स्कूली बच्चे स्कूल में आने की बात कह रहे हैं। हालांकि, सरकार की ओर से इस मामले को प्रमुखता के आधार पर पूरा करते हुए अध्यापकों को ज्वाइन करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। शिक्षा विभाग भी अपनी तरफ से स्थिति साफ कर चुका है। कुल मिलाकर अब अध्यापकों के ज्वाइनिंग करने के बाद ही बघेईगढ़ में व्यवस्था बनेगी।
स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष डील राम डोगरा का कहना है कि स्कूल में अध्यापकों के ज्वाइन करने का इंतजार बच्चे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल में अध्यापकों की तैनाती के बाद ही बच्चे स्कूल आने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक उच्च शिक्षा उपनिदेशक अशोक धीमान का कहना है कि सरकार ने छह शिक्षकों को ज्वाइन करने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में एक सप्ताह तक का समय लग सकता है। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन समिति से बात की गई है कि वे बच्चो को स्कूल आने दें। लेकिन वे अध्यापकों के पहले ज्वाइन करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें