फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे बीतने के बावजूद छोड़ी गायों को नहीं मिला वैकल्पिक संरक्षण

विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चुवाड़ी (चंबा)।
शनिदेव मंदिर गौ सेवा समिति चुवाड़ी और प्रशासन के बीच विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। 24 घंटे बाद भी प्रशासन लावारिस छोड़ी 43 गायों को वैकल्पिक संरक्षण नहीं दे पाया है। इससे लोगों में भारी रोष है।

कमेटी भी गौसदन निर्माण की राशि न मिलने के चलते नाराज है। कुल मिलाकर मामला सुलझने के बजाय और बिगड़ता जा रहा है। शनिवार को 43 गायों के क्षेत्र में घूमते रहने से मामले को लेकर लोग एसडीएम भटियात से मिलेे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गायों को वैकल्पिक संरक्षण देने का आग्रह किया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दो माह पहले भटियात प्रशासन और विकास खंड कार्यालय के मौखिक आदेशों पर चुवाड़ी में शनि देव मंदिर सेवा कमेटी ने गौ सदन के लिए शेड का निर्माण करवाया। इसमें लाखों की राशि व्यय हुई। लेकिन प्रशासन की ओर से इसकी अदायगी नहीं की गई। समिति इसके लिए काफी समय से प्रशासन से गुहार लगाती रही। लेकिन प्रशासन ने इस मसले को हलके में लिया।

ऐसे में समिति ने इसके लिए प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम दिया गया था। लेकिन शुक्रवार को प्रशासन की ओर से पेमेंट न किए जाने के बाद शनि मंदिर सेवा कमेटी ने गौसदन की 43 गायों को लावारिस सड़कों पर छोड़ दिया। ऐसे में क्षेत्र के किसानों और बागवानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। लावारिस पशु खेतों की ओर रुख कर रहे है। दूसरी ओर लावारिस छोड़ी गई गायें यातायात में भी रुकावट पैदा कर रही हैं।

एसडीएम भटियात बचन सिंह ने का कहना है कि वैकल्पिक व्यवस्था के लिए प्रशासन प्रयास कर रहा है। इस मामले बारे लोगों ने भी उन्हें अवगत करवाया है। जल्द ही वैकल्पिक व्यवस्था करवा दी जाएगी।
विज्ञापन


भटियात के विधायक विक्रम सिंह जरयाल का कहना है कि वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश प्रशासन को दे दिए हैं। समिति ने जो शेड बनाया है, उसके भुगतान की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। जैसे ही औपचारिकताएं पूरी होंगी, भुगतान जल्द किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें