फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिलान्यास पट्टिका में होनी चाहिए नैयर की फोटो : नड्डा

विज्ञापन
jp nadda - फोटो : jp nadda
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

साहो (चंबा)।
ग्राम पंचायत बरौर के मरेडी गांव में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने जनसभा को संबोधित किया। जेपी नड्डा ने कहा कि चुनाव के बाद जब वह चंबा मेडिकल कॉलेज के भवन का शिलान्यास करने आएं तो शिलान्यास पट्टिका में स्थानीय विधायक के रूप में पवन नैयर का नाम छपा होना चाहिए।

इसके लिए चंबा की जनता को अपना सहयोग देना होगा। जेपी नड्डा ने कहा कि इस बार विस चुनाव में समाज के हरेक वर्ग में जोश दिखाई दे रहा है। कांग्रेस के सत्ता में रहते प्रदेश की देवभूमि शर्मसार हुई है।
विज्ञापन


भाजपा आते ही हिमाचल की देवभूमि को निखारेगी। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है। वन विभाग में तैनात वन रक्षक होशियार सिंह को मार कर पेड़ पर लटका दिया। इसे कांग्रेस सरकार ने खुदकुशी देने की कोशिश की। कहा कि प्रदेश में वन माफिया बढ़ा है। इसमें सरकार की मिलीभगत है। सरकार ने अधिकारियों से जबरन गलत कार्य करवाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनके आग्रह करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंबा के लिए मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति प्रदान की। चुनाव होते ही मेडिकल कॉलेज भवन का शिलान्यास करने वह स्वयं चंबा आएंगे। इस मौके पर पूर्व आयुर्वेद मंत्री मोहन लाल, पवन खजूरिया, अनिल परिहार, सोहन लाल, उमेश वैद्य, भाजयुमो जिला अध्यक्ष विनायक रैणा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें