फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली की छह पंचायतों में 30 घंटों से ब्लैक आउट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

होली चंबा। होली क्षेत्र में तीस घंटो से ब्लैक आउट है। इस वज हसे क्षेत्र की छह पंचायतें अंधेरे में डूबी हुई है। यहां पर शनिवार देर रात 12 बजे बिजली गुल हो गई। जोकि रविवार शाम तक बहाल नहीं हो पाई है। इस कारण लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है। रविवार का पूरा दिन लोगों को बिना बिजली के काटना पड़ा। इससे लोगों को कई प्रकार की मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। बावजूद इसके बिजली बोर्ड बिजली आपूर्ति को बहाल नहीं कर पाया है। क्षेत्र के लोगों ने बोर्ड से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है। बिजली गुल होने से ग्राम पंचायत होली, कुठेड़, कुलेठ, दियोल, न्याग्रां और बजोल की तीस हजार आबादी अंधेरे में रह रही है। बिजली गुल होने की सूचना बोर्ड को दी जा चुकी है। मगर अभी तक बिजली बहाल नहीं हो पाई है। होली क्षेत्र एक पहाड़ी एरिया है। यहां पर ठंड शुरू हो चुकी है। लोगों ने हीटरों का प्रयोग करना शुरू कर दिया है। ऐसे में बिजली गुल होना लोगों के लिए परेशानी बन रहा है। मनोज कुमार, प्यार सिंह, योगराज, चमन सिंह, टेक चंद, होशियार चंद, नानक सिंह, रूपलाल, हंसराज, कमल कुमार, रवि कुमार और जितेंद्र कुमार ने बताया कि सर्दियों के दौरान अकसर होली में बिजली की समस्या रहती है। अभी सर्दी ने दस्तक भी नहीं दी और बिजली गुल होना शुरू हो गया। यही चलता रहा तो सर्दियों के दौरान होली वासियों को अंधेरे में ही रहना पड़ेगा। उन्होंने जिला प्रशासन और बिजली बोर्ड से गुुहार लगाई है कि होली में चल रही बिजली की समस्या का स्थायी हल खोजा जाए। ताकि सर्दियों के दौरान लोगों को बिजली की समस्या से नहीं जूझना पड़े।
विज्ञापन


बिजली सप्लाई को जल्द ही किया जाएगा बहाल: भान दत्त शर्मा
कनिष्ठ अभियंता भान दत्त शर्मा ने बताया कि 11 केवी की लाइन में खराबी आने से बिजली सप्लाई बाधित हुुई है। उसकी मरम्मत का कार्य प्रगति पर है। जल्द ही बिजली की सप्लाई को बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें