फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में हुआ कोरोना का ब्लास्ट, एक साथ निकले 17 कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। शहर के धड़ोग मोहल्ले में एक साथ 16 कोरोना मरीज आने से हड़कंप मच गया है। वहीं एक मामला द्रड्डा गांव से आया हैं। प्रशासन से आनन फानन से शहर के आठ वार्डों को सील कर दिया है। एक ही क्षेत्र में इतने मामले आने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं भी बढ़ गई है।
बड़ी बात यह है कि इन मरीजों के यात्रा इतिहास को लेकर अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग मरीजों के प्राथमिक संपर्क में आए लोगों का ब्योरा जुटाने में जुट गया है।
विज्ञापन

चंबा में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 53 पहुंच गई है। इससे पहले जिले में एक साथ इतनी संख्या में मरीज नहीं आए हैं। दो दिन पहले चंबा शहर के धड़ोग मोहल्ला में बिना यात्रा इतिहास कोरोना पॉजिटिव निकले व्यक्ति के संपर्क में आए पचास लोगों के सैंपल लिए गए थे।
इनमें से 17 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जबकि एक कोरोना पॉजिटिव द्रड्डा से संबंधित हैं। धड़ोग मोहल्ले का एक व्यक्ति हर्निया के ऑपरेशन के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज गया था। यहां पर चिकित्सक ने उसका ऑपरेशन से पूर्व कोरोना जांच करवाने का परामर्श दिया।
कोरोना जांच करने पर उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसके संपर्क में आए लोगों के सैंपल एकत्रित किए थे। इनकी रिपोर्ट बुधवार शाम को पहुंची। इसमें 17 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 16 एक ही मोहल्ले के हें। स्वास्थ्य विभाग इन कोरोना पॉजिटिव आए लोगों को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट करने की तैयारी में जुट गया है।
चंबा में एक साथ कोरोना पॉजिटिव के 16 मामले आने से सांप्रदायिक संक्रमण की आशंका बढ़ गई है। जो लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं, वे कई दिनों से बाजार सहित अन्य स्थानों में भी आवाजाही की थी।
ऐसे में इनके संपर्क में सैकड़ों लोगों के आने की आशंका है। इसका पता लगाना प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए भी चुनौती है। धड़ोग वार्ड को पहले प्रशासन ने सील कियाहै।
विज्ञापन

इनसेट
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि धड़ोग मोहल्ले में एक साथ 16 कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। ये सभी एसिम्टोमेटिक हैं, इनके अंदर कोरोना के लक्षण नहीं है। फिलहाल इन लोगों को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट करने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें