फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष राजस्व लोक अदालत में निपटाए 1636 मामले : उपायुक्त

Sat, 18 Apr 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय सूचना एवं विज्ञान केंद्र के वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित
विज्ञापन

440 तकसीम, 640 सीमांकन और 556 राजस्व अभिलेख दुरुस्ती के मामले सुलझाए
संवाद न्यूज एजेंसी

चंबा। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सूचना एवं विज्ञान केंद्र के वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष में विशेष राजस्व अदालत के संबंध में एक समीक्षा बैठक हुई।
उपायुक्त ने बताया कि जिले में विशेष राजस्व अदालत के तहत अब तक 1636 मामलों का निपटारा किया जा चुका है। इनमें 440 तकसीम, 640 सीमांकन और 556 राजस्व अभिलेख दुरुस्ती से संबंधित मामले शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने विशेष राजस्व अदालत के माध्यम से गत सप्ताह निर्धारित लक्ष्यों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के समाधान पर विशेष प्राथमिकता रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी उपमंडल दंडाधिकारियों, तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को प्रति सप्ताह लक्ष्य के अनुरूप मामलों का निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान अवधि के दौरान एक वर्ष से अधिक पुराने एवं लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को ऐसे मामलों की सूची भी प्रेषित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को राजस्व मामलों के निस्तारण के उपरांत संबंधित डाटा को राजस्व प्रबंधन प्रणाली में अनिवार्य रूप से अपलोड करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने पुराने पंजीकृत दस्तावेजों की स्कैनिंग और जमाबंदी दौर से संबंधित कार्यों को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उपायुक्त ने राजस्व अधिकारियों को आगामी सप्ताह के लिए लक्ष्य भी निर्धारित किए। बैठक का संचालन अतिरिक्त उपायुक्त अमित मेहरा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें