फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गुल: चंबा मेडिकल कॉलेज में नहीं हो पाए मरीजों के टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को पूरा दिन मरीजों के टेस्ट नहीं हो पाए। इसके चलते मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिला मुख्यालय में पूरा दिन घोषित कट के चलते बिजली गुल रही। हैरानी की बात तो यह है कि हर बार जब जिला मुख्यालय में घोषित कट होता है तो मरीजों का कोई भी टेस्ट नहीं होता है। जिस कारण उपचार प्रभावित हो रहा है। हालांकि मेडिकल कॉलेज प्रबंधन जेनरेटर की व्यवस्था करवाने संबंधी कई कई बार गुहार लगा चुका है। अभी तक जेनरेटर की व्यवस्था नहीं हो पाई है। इस बात को लेकर तीमारदारों में काफी रोष है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को चिकित्सीय राउंड के दौरान चिकित्सकों ने मरीजों को अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे व अन्य टेस्ट लिखे लेकिन नौ बजे बिजली गुल हो गई। जिस कारण मरीजों के टेस्ट नहीं हो पाए। तीमारदारों में राजेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, भीमसैन, बिमला देवी ,रेखा देवी, सुरेश कुमार, देवी चंद, प्रकाश चंद, उत्तम दास, किशोर कुमार, प्रताप चंद, बलदेव सिंह, वीरेंद्र कुमार का कहना है कि जिला चंबा की पांच लाख की आबादी चंबा मेडिकल कॉलेज पर ही निर्भर करती है। उपचार के लिए यहां काफी संख्या में मरीज पहुंचते हैं। अस्पताल में जेनरेटर न होने के कारण उन्हें उपचार के लिए काफी परेशानी पेश आती है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से मांग की है कि जल्द से जल्द मेडिकल कॉलेज में जेनरेटर की व्यवस्था करवाई जाए ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए।
विज्ञापन

चंबा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा कहना है कि अस्पताल में जेनरेटर की व्यवस्था करने को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। वार्ड में जेनरेटर की व्यवस्था पहले से है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें