फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारती तत्वों ने काट दी ओएफसी, जिले में 16 घंटे ठप रहीं इंटरनेट सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। चंबा-पठानकोट नेशनल हाईवे पर परेल घार के समीप शरारती तत्वों ने बीएसएनल की ओएफसी काट दी। इससे जिला मुख्यालय समेत अन्य क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं 16 घंटों तक पूरी तरह से ठप हो गई। यह वाकया शनिवार देर शाम को हुआ। बीएसएनएल को इस बात की जानकारी तब लगी जब विभाग को इंटरनेट बंद होने की शिकायतें मिलने लगी। इसके बाद रविवार को विभाग ने ओएफसी लाइन को दुरुस्त किया। इसके बाद कहीं जाकर इंटरनेट सेवाएं बहाल हो पाईं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार परेल घार के समीप शरारती तत्वों ने विभाग की ओएफसी (ऑप्टिकल फाइबर केबल) काट दी। शरारती तत्वों ने ओएफसी को कट्टर से काटा। इससे जिला मुख्यालय, करियां, सरोल, पुखरी, मंगला, मुगला, करियां, मैहला, राख, भरमौर और होली समेत अन्य क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं ठप पड़ गई। ऐसे में विभाग को शिकायतें आने लगी। इसके बाद विभाग ने एक टीम को इंटरनेट सेवाएं बहाल करने के बारे में कहा। कार्यालय से लेकर विभाग ने पूरा सिस्टम जांचा। इसके बाद विभागीय टीम ने परेल घार के समीप देखा तो वहां ओएफसी कटी हुई मिली। इसके बाद विभाग ने इसे दुरुस्त किया। इसके बाद इंटरनेट सेवाएं रविवार को दोपहर के समय बहाल हुई। इंटरनेट ठप होने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जेटीओ रोशन लाल ठाकुर ने बताया कि परेलघार के समीप शरारती तत्वों ने ओएफसी को काट दिया है। इसके चलते इंटरनेट सेवाएं बाधित रहीं। उन्होंने कहा कि लाइन को दुरुस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें