फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस दिनों बाद भी लक्कडमंडी-खज्जियार मार्ग नहीं हुआ बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खज्जियार चंबा। लक्कड़मंडी-खज्जियार मार्ग बीस दिनों के बाद भी यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाया है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में लोनिवि डलहौजी के प्रति काफी रोष है। लोगों ने प्रदेश सरकार और लोनिवि से मांग की कि लक्कड़मंडी-खज्जियार मार्ग के 12 किमी भाग को चंबा डिविजन के अधीन किया जाए। जिससे यह मार्ग समय पर बहाल हो सके। चंबा मंडल का क्षेत्र खज्जियार तक है। इससे आगे का क्षेत्र डलहौजी मंडल के अधीन आता है। इस कारण उपरोक्त मार्ग समय पर बहाल नहीं हो पा रहा है। डलहौजी से लक्कड़मंडी-खज्जियार 25 किमी दूर हैं। ऐसे में मार्ग को बहाल करने में विभाग को काफी समय लगता है। ऐसे में अगर उपरोक्त भाग चंबा मंडल के अधीन हो जाता है तो समय पर मार्ग बहाल होगा। होटल एसोसिएशन खज्जियार के प्रधान एवं सहकारी बैंक के निदेशक देसराज और व्यापार मंडल के प्रधान जर्म सिंह ने बताया कि उपरोक्त मार्ग बीस दिनों से बंद पड़ा है। इस कारण खज्जियार में होटल व्यवसायियों समेत स्थानीय लोगों का धंधा मंदा पड़ा है। खज्जियार के लोगों का धंधा पर्यटन पर टिका है। खज्जियार तक मार्ग आठ दिन पहले ही बहाल हो चुका है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से खज्जियार-लक्कड़मंडी मार्ग को चंबा मंडल के अधीन करने की मांग की लोनिवि के अधीक्षण अभियंता जेएस गुलेरिया ने बताया कि खज्जियार के लोगों ने उनके ध्यान में यह बात लाई है। इसको लेकर उच्च स्तर पर बात की जाएगी। जिससे ग्रामीणों की समस्या का निदान हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें