फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में दवाइयों की खरीद के लिए कमेटी गठित

विज्ञापन
Drugs - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज में दवाइयों की खरीद को लेकर कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में मेडिकल कॉलेज के सभी विभागों के एचओडी शामिल किए गए हैं। अब अस्पताल में जो भी दवाई खरीदी जाएंगी। उसको लेकर कमेटी अनुमति देगी। इसके साथ ही दवाई खरीदने से पहले सभी डॉक्टरों की राय भी ली जाएगी। कमेटी में शामिल एचओडी अपने-अपने विभागों में दवाइयों की आवश्यकता की एक रिपोर्ट बनाएंगे। इसे कमेटी की बैठक में रखा जाएगा। इसी रिपोर्ट के आधार पर बैठक में दवाइयों की लिस्ट तैयार होगी।

इसकी खरीद के लिए कंपनी को आर्डर दिया जाएगा। इससे पहले अस्पताल में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं थी। अस्पताल में रूटीन में दवाइयां आती रहती थी। डॉक्टर को यह दवाइयां चाहिए या नहीं इसके बारे में भी नहीं पूछा जाता था। मगर अब ऐसा नहीं होगा। मेेडिकल कॉलेज प्रबंधन मरीजों और डॉक्टरों की सहूलियत को कड़े कदम उठा रहा है।
विज्ञापन


डॉक्टरों की मांग के अनुसार दवाइयां आने से अस्पताल में ही मरीजों को सभी दवाइयां उपलब्ध हो पाएगी। इसके साथ ही डॉक्टर अस्पताल में रखी जाने वाली दवाइयों को ही लिखेंगे। मरीजों को दवाई लेने के लिए अस्पताल से बाहर नहीं जाना होगा। इसका फायदा अस्पताल में उपचाराधीन 400 मरीजों के अलावा स्वास्थ्य जांच करवाने आने वाले मरीजों को मिलेगा।
विज्ञापन


दवाइयों की खरीद को लेकर गठित की कमेटी : डॉ. अनिल ओहरी
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिल ओहरी ने बताया कि अस्पताल में दवाइयां खरीदने के लिए कमेटी का गठन किया गया है। अब अस्पताल में दवाइयों की खरीद कमेटी करेगी। कमेटी में सभी विभागों के एचओडी को शामिल किया गया हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें