फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक मिनट में मिलेगी एक्स-रे रिपोर्ट

विज्ञापन
XRAY Machine - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज में अब मरीजों के एक एक्सरे और अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट एक मिनट में मिल जाएगी। इससे जहां मरीजों का समय पर उपचार शुरू हो पाएगा तो वहीं गर्भवती महिलाओं को भी अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए लंबी कतारों में नहीं खड़ा होना होगा। अस्पताल प्रशासन ने करीब एक करोड़ रुपये की लागत से डिजीटल एक्सरे और अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित कर रहा है। इसको इंस्टॉल करने का कार्य शुरू हो चुका है। आधुनिक डिजीटल एक्स-रे मशीन को अस्पताल के अपातकालीन कक्ष में लगाया जा रहा है। दो दिनों में एक्सरे मशीन कार्य करना शुरू कर देगी। इसके बाद मरीजों को एक्सरे करवाने के लिए लैबोरेटरी के चक्कर नहीं लगाने होंगे। अब अपातकालीन कक्ष में ही उनके एक्सरे हो जाएंगे। इतना ही नहीं एक्सरे की रिपोर्ट भी मरीजों को साथ ही मिल जाएगी। इससे मरीजों की बीमारी के उपचार में तेजी आएगी। डिजीटल एक्सरे सबसे अधिक फायदा सड़क और अन्य दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल मरीजों का उपचार करने में मिलेगा। फौरन रिपोर्ट आने पर चिकित्सक मरीज का उपचार भी जल्दी शुरू कर पाएंगे। अस्पताल के आपातकालीन विभाग में डिजीटल एक्स-रे की सुविधा 24 घंटे मिलेगी। इसके संचालन के लिए तकनीकी स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी। चंबा की सर्पिली सड़कों में आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। इसमें घायल होने वाले मरीजों को चंबा अस्पताल में ही लाया जाता है। मगर कई बार रात के समय मरीज का एक्सरे नहीं हो पाता। इस वजह से उसका उपचार शुरू करने के लिए सुबह तक का इंतजार करना पड़ता है। मगर आधुनिक डिजीटल एक्स-रे मशीन स्थापित होने से अब ऐसा नहीं होगा।

गर्भवती महिलाओं को नहीं करना होगा इंतजार
चंबा अस्पताल प्रबंधन अल्ट्रासाउंड कक्ष में नई अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित कर रहा है। इससे कक्ष में अब दो अल्ट्रासाउंड मशीनें हो जाएंगी। इसका लाभ गर्भवती महिलाओं को मिलेगा। अब उन्हें अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा। नई मशीन लगने से महिलाओं को भी लाभ मिलेगा। इससे पहले एक मशीन होने की वह से यहां महिलाओं की अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए घंटों कतारों में खड़ा होना पड़ता था। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए दूसरी मशीन स्थापित करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजीटल एक्सरे और अल्ट्रासाउंड मशीन की स्थापित : अनिल ओहरी
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ अनिल ओहरी ने बताया कि अस्पताल में एक करोड़ रुपये से अल्ट्रासाउंड व डिजीटल एक्स-रे मशीन स्थापित की जा रही हैं। इसका लाभ अस्पताल में आने वाले मरीजों को मिलेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें