फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घंटे बाद यातायात के लिए बहाल हुआ चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरमौर(चंबा)। चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग सोमवार देर रात दुनाली के समीप मलबा और चट्टान गिरने की वजह से एक बार फिर वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित हो गया। मंगलवार को एनएच प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का कार्य शुरू किया। करीब 11 बजे मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर मंगलवार को करीब सात घंटे वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लगी रही। जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। यात्रियों में राजेश कुमार, देस राज, राज कुमार, सौरभ कुमार, रोहित कुमार ने बताया कि यह मार्ग अकसर मलबा व चट्टानें गिरने से अवरुद्ध रहता है। प्रशासन को इसके लिए बेहतर प्रयास करने चाहिए। राष्ट्रीय उच्चमार्ग प्राधिकरण चंबा के सहायक अभियंता वीर सिंह ने बताया कि देर रात मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित हो गया था। जिसे मंगलवार करीब 11 बजे खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें