फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चमके 16 खिलाड़ी

Wed, 14 Jan 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। डीएवी संस्थानों की राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में डीएवी पीएस बीएसपीएस सुरंगानी के 16 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल की छात्रा हर्षिता और अक्षरा शर्मा ने अंडर-14 कबड्डी प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किए।
विज्ञापन

वहीं, कुश्ती प्रतियोगिता में अंडर-14 से लिपाक्षी कुमारी ने 50 किलोग्राम भार वर्ग में और अंडर-19 में गोरिका सैनी ने 76 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता में कुल छह लड़कों ने कबड्डी, कुश्ती और वॉलीबॉल में भाग लिया। वहीं, लड़कियों ने कबड्डी और कुश्ती में भी दमखम दिखाया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डीएवी नरेश कुमार शर्मा ने प्रबंध समिति, स्पोर्ट्स क्लस्टर इंचार्ज/एआरओ ज़ोन-एफ नमित कुमार शर्मा, विद्यालय प्रबंधक अशोक कुमार गुलेरिया, विद्यालय के अध्यक्ष केटी राजा पांडियन, समर्पित शिक्षक-टीम और विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें