फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला से चंबा आ रही एचआरटीसी की बस खैरी पुल के पास हांफी

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। शिमला से चंबा के लिए आ रही एचआरटीसी बस बनीखेत के समीप (खैरी पुल) के समीप हांफ गई। बस सुबह के समय खराब हुई। बस खराब होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बस की हैंड ब्रेक की तकनीकी खराबी बताई जा रही है। कार्यालय को इस बारें में सूचना के बाद दूसरी बस के माध्यम से यात्रियों को न्यू बस स्टैंड चंबा पहुंचाया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह बस सुबह आठ बजकर बीस मिनट पर बनीखेत से चंबा की तरफ आ रही थी। इसी दौरान अचानक बस में तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण यात्रियों को परेशानी हुई। यात्रियों का कहना है कि एचआरटीसी सुरक्षित सफर की बात तो करता है। लेकिन आए दिन एचआरटीसी की बस हांफ जाती है। आरएम चंबा सुभाष ने बताया कि इस बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद दूसरी बस के माध्यम से यात्रियों को चंबा पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें