फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहो में तेज हवाओं में उड़ी मकान की छत

विज्ञापन
विज्ञापन
साहो (चंबा)। साहो क्षेत्र में तेज हवाओं से एक मकान की छत उड़ गई। मजबूरी में परिवार को पड़ोसी के घर में शरण लेनी पड़ी। घटना शुक्रवार देर रात की है। छत उड़ने से प्रभावितों को 80 हजार का नुकसान हुआ है। सूचना मिलने के बाद शनिवार को वार्ड पंच और संबंधित क्षेत्र के पटवारी ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। साथ ही अपने स्तर पर रिपोर्ट तैयार की। जिसे जल्द ही तहसीलदार चंबा को सौंपा जाएगा। वहीं, देर शाम उड़ी मकान की छत के बाद प्रभावित परिवार ने शुक्रवार की रात पड़ोसी के मकान में गुजारी।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार विष्णुराम पुत्र धारो राम गांव द्रब्बड़ ग्राम पंचायत पल्यूर के मकान की छत शुक्रवार देर शाम साढ़े छह बजे अचानक चलने वाली तेज हवाओं से उड़ गई। विष्णु राम 80 वर्षीय बुजुर्ग पिता, पत्नी और चार बच्चों के साथ एक कमरे में रहता है। मेहनत-मजदूरी कर अपना और परिवार का पालन-पोषण करता है।

शुक्रवार शाम चलने वाले अंधड़ ने उसके मकान पर पड़ी टीन की छत को उड़ा दिया। मकान के ऊपर से छत ही निकल जाने पर परिवार के सदस्य चीखने-चिल्लाने लगे। गनीमत रही कि तूफान से उड़ने वाली छत की चपेट में आने से किसी प्रकार की कोई अनहोनी घटना घटित नहीं हुई। खैर, प्रभावित परिवार के सदस्यों ने इसकी सूचना पंचायत प्रतिनिधियों और संबंधित क्षेत्र के पटवारी को दी।
विज्ञापन


शनिवार को वार्ड पंच, संबंधित क्षेत्र के पटवारी ने मौके पर पहुंच कर प्रभावित मकान का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट तैयार की। वार्ड पंच मनोज कुमार ने बताया कि विष्णु राम निर्धन परिवार से संबंध रखता है। उन्होंने जिला प्रशासन से प्रभावित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करने की मांग उठाई है। संबंधित क्षेत्र के पटवारी सुरेंद्र ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि अंधड़ से विष्णुराम के मकान की छत उखड़ गई है। बहरहाल, शनिवार को प्रभावित के मकान का जायजा लिया गया। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रभावित को हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें