फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदासपुरा में किराए के मकान में एक व्यक्ति ने लिया फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद चंबा के तहत आते मोहल्ला हरदासपुरा में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह मामला वीरवार को पेश आया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान राज कुमार (41) पुत्र गांता राम निवासी बाट तहसील व जिला चंबा के रूप में हुुई। पुलिस ने शव का चंबा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति हरदासपुरा में किराये के मकान में रहता था। जो बतौर गृह रक्षक तैनात था। वीरवार को वह कमरे से बाहर नहीं निकाला। स्थानीय लोगों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं आया। ऐसे में ग्रामीणों ने किसी तरह दरवाजा खोला। अंदर देखा तो राज कुमार फंदे से लटका था। लोगों ने इस बारे पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। साथ ही पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। परिजनों के बयान भी पुलिस ने दर्ज कर लिए हैं। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस बारे पुलिस को सूचना मिली थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें