फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरमौर-पांगी में दो से चार इंच हुआ ताजा हिमपात

विज्ञापन
विज्ञापन
ंबा। जिले में बुधवार को ऊंची चोटियों पर बर्फबारी मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ओलावृष्टि और बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं जनजातीय क्षेत्र पांगी, भरमौर और किहार के ऊंचाई वाले क्षेत्र एक बार फिर कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गए हैं। जिले में बुधवार सुबह से ही ऊपरी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी का क्रम आरंभ हो गया।
विज्ञापन


वहीं, निचले क्षेत्रों में रूक-रूक कर बारिश का क्रम चलता रहा। जनजातीय क्षेत्र भरमौर-पांगी में तीन से चार इंच तक ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। वहीं, किहार, सलूणी, होली क्षेत्रों की चोटियों में दो से लेकर चार इंच बर्फबारी होने की सूचना है। भरमौर कीमणिमहेश, चौबिया, कुगति, सुप्पा, बडग्रा, तुंदाह, औराफाटी, घटोह, रूहणूकोठी, सतनाला, उलांसा, चन्हौता ैर साहं तीन से चार इंच बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश का क्रम चलता रहा। पांगी के कुमार भटोरी, थानदलधार, चैहणीधार, कडूधार, हिलौरधार, हिलुटवान भटोरी, हुडान भटोरी, सांगणीधार, साच पास, सुराल भटोरी में चार इंच बर्फबारी होने की सूचना है।

किहार सेक्टर के चोटियों में चौंडी घोड़ी, गढ़ माता, बनका गोठ, पद्घरी जोत, सौंणतीथ, मराली धार में दो से तीन इंच तक बर्फबारी हुई है। होली उपमंडल के तहत आते न्याग्रां, बजोल, चनेड़, घडोह, दियोल, गुवाड़, गवाला, पिल्ला, बणून, सूटकर, कुठेड़, कलाह, कवारसी में दो से तीन सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। ऊपरी चोटियों में ताजा बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में होने वाली बारिश ने लोगों को घरों में ही कैद करके रख दिया।
विज्ञापन


वहीं जिला मुख्यालय चंबा में बुधवार शाम चार बजे के करीब ओलावृष्टि हुई। अचानक होने वाली ओलावृष्टि के चलते बाजार में सामान लाने के लिए पहुंचने वाले लोगों ने दुकानों की ओट लेकर ही ओलावृष्टि रुकने तक का इंतजार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें