फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनजातीय क्षेत्र पांगी की 14 पंचायतों में दो सप्ताह से ब्लैक आउट

विज्ञापन
light - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी की 14 पंचायतों में दो सप्ताह से बिजली गुल है। इसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत मिंधल, साच, कुमार, करयूनी, रेई, हुुडान, सेचू नाला, उड़ीन, सहाली, लुज और करयास सहित अन्य पंचायतों में दो सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप है। इस वजह से लोगों को अंधेरे में रातें काटनी पड़ रही है। बिजली बोर्ड भी लोगों की समस्या का समाधान नहीं कर पा रहा है। लोगों का कहना है कि अभी तक सर्दियां भी शुरू नहीं हुई, तो ऐसा हाल है। अगर बर्फबारी हुई तो कई महीनों तक बिजली सप्लाई बंद हो जाएगी।

ग्राम पंचायत किलाड़ के उपप्रधान सतीश शर्मा, ग्रामीण विराज कुमार, अजय कुमार, संजय राणा, सुभाष कुमार, सुरेंद्र, प्रकाश चंद, चिंतों देवी, संजय कुमार, अमित कुमार और पंकज ने बताया कि दो सप्ताह से हिम ऊर्जा पावर हाउस साच बंद पड़ा है। इसकी वजह से बिजली सप्लाई भी बंद हो गई है। ग्रामीणों को रोशनी करने के लिए दीये का सहारा लेना पड़ रहा है। बिजली सप्लाई बहाल करने के लिए कई बार बिजली बोर्ड और स्थानीय प्रशासन से मांग कर चुके हैं। मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके कारण ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि बोर्ड की ओर से बिजली का बिल की दरें आए दिन बढ़ाई जा रही है। मगर बिजली की सप्लाई नियमित नहीं दी जा रही है। बोर्ड के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि हिम ऊर्जा पावर हाउस साच में तकनीकी खराबी आने के करण बिजली सप्लाई बंद हुई है। जल्द ही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें