उदयपुर (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उदयपुर में 25 दिनों से पेयजल सप्लाई बाधित होने से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में विद्यार्थियों को आसपास के घरों से पीने का पानी लाना पड़ रहा है। इस वजह से 200 छात्र-छात्राएं पेयजल किल्लत से जूझने को मजबूर हैं। पहले तो शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सोचा की एक या दो दिन में पानी आ जाएगा। मगर पिछले 25 दिन से पेयजल सप्लाई न होने से सभी परेशान
अभिभावक सुरेश कुमार, चैन सिंह, अजय कुुमार, टेक चंद, रविंद्र कुमार, हंसराज, शंकर और हरीश कुमार ने बताया कि उदयपुर स्कूल में पानी नहीं आने से बच्चों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में बच्चों को पानी उपलब्ध करवाने के लिए आईपीएच विभाग को पुख्ता इंतजाम करने चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन और आईपीएच विभाग से मांग की कि उपरोक्त स्कूल में बंद पड़ी पेयजल सप्लाई को जल्द सुचारू करवाया जाए। अधिशाषी अभियंता दिनेश कपूर ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला नहीं है। जल्द ही स्कूल में पेयजल सप्लाई बहाल करवाई जाएगी।