फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई के विरोध में युकां ने निकाली आक्रोश रैली

विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : self
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। यूथ कांग्रेस ने सोमवार को महंगाई के विरोध में उपायुक्त कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इससे पूर्व यूथ कांग्रेस ने बाजार में आक्रोश रैली भी निकाली। इस दौरान युकां कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन करने के बाद कार्यकर्ताओं ने एडीसी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इस दौरान पीसीसी सचिव नीरज नैयर और युकां प्रदेश उपाध्यक्ष शेखर शेट्टी सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।

युकां अध्यक्ष कपिल भूषण ने बताया कि देश और प्रदेश में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। आम लोग बढ़ती हुई महंगाई से परेशान हैं। महिलाओं के साथ प्रदेश में अत्याचार के मामले बढ़ रहे हैं। कानून व्यवस्था भी पूर्ण रूप से चरमरा गई हैं। महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। अभिभावक बच्चियों को अकेले घर से बाहर भेजने से कतरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतों में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम लोग दोबारा से चूल्हा जलाने को मजबूूर हैं। प्रदेश में हत्याएं, गोलीकांड और बलात्कार जैसी घटनाएं देखने को मिल रही हैं। इससे साफ पता चलता है कि अच्छे दिन आने वाले नहीं बल्कि जाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि देेश और प्रदेश में जल्द ही महंगाई को काबू नहीं किया गया तो आने वाले समय में कांग्रेस उग्र आंदोलन शुरू करेगी। जिसकी जिम्मेवारी भाजपा सरकार की होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें