फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

130 उत्तम पशुपालकों को नकद पुरस्कार से नवाजा

विज्ञापन
गाय - फोटो : File
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। जिले के 130 पशुपालकों को शनिवार को नकद पुरस्कार से नवाजा गया है। पशुपालकों को यह पुरस्कार उत्तम पशु पुरस्कार योजना के तहत दिया गया है। इसके तहत विभाग ने 1 लाख तीस हजार रुपये उत्तम पशुपालकों में बांटे हैं। प्रदेश सरकार की ओर से इस योजना को कार्यान्वित करने का मकसद पशुपालकों को प्रोत्साहित करना है। ताकि लोगों का पशु पालन के प्रति रुझान कायम रहे। इनाम की राशि पशुपालकों के खातों में ट्रांसफर की गई है।

जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार ने पशुपालकों को सम्मानित करने के लिए उत्तम पशु पुरस्कार योजना का शुभारंभ किया गया है। इसके तहत पूरे प्रदेश के पशुपालकों को नकद पुरस्कार देकर नवाजा जा रहा है। इसके लिए सरकार की ओर से करीब बीस लाख रुपये बजट का प्रावधान किया गया था। इसके तहत जिले को 1 लाख तीस हजार रुपये बजट के रूप में जारी हुए थे।
विज्ञापन


उत्तम पशु की जांच के लिए विभाग की ओर से एक टीम का गठन भी गया था। इस टीम ने दुधारू पशुओं के दूध की मात्रा का निरीक्षण किया। इसके साथ ही दुध की गुणवत्ता की भी जांच की। इसके बाद विभाग ने हर पशु पालक को एक हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया। गौरतलब है कि हर रोज 15 लीटर या इससे अधिक दूध देने वाले पशुपालकों को योजना के तहत नवाजा गया है।
विज्ञापन


पशुपालन विभाग चंबा के कार्यवाहक उपनिदेशक डॉ. रवि प्रकाश ने बताया कि उत्तम पशु पुरस्कार योजना के तहत जिले के 130 पशु पालकों को पुरस्कृत किया गया है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत एक हजार रुपये प्रति पशु पालक प्रोत्साहन राशि उनके खातों में ट्रांसफर की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें