फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगलों में आग, वन संपदा हो रही राख

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा।
चंबा के जंगलों में आग सुलग रही है। इससे लाखों की वन संपदा राख हो रही है। दो दिनों से बन्नू पहाड़, मंगला बीट सहित अन्य जंगलों में आग भड़की हुई है। इससे जंगल में छोटे जीव-जंतु आग की भेंट चढ़ रहे हैं। जंगल में पैदा होने वाली वनस्पति भी इसकी बलि चढ़ रही है। कई स्थानों पर पेड़ भी झुलस रहे हैं। आग को काबू करने के लिए वन विभाग प्रयास कर रहा है। जंगल में आग इतनी तेजी से फैल रही है कि इसे काबू करना आसान नहीं हो रहा है। आग को बुझाने के लिए दमकल विभाग की भी मदद ली जा रही है। सड़क के नजदीक पहुंच रही जंगल की आग को दमकल विभाग की मदद से बुझाया जा रहा है। साथ वन विभाग की टीम जंगल में आग लगाने वाले पर कार्रवाई करने के लिए स्थानीय लोगों की सहायता ले रही है। जंगल की आग से साथ लगती बस्तियों को भी खतरा पैदा होता जा रहा है। जंगल में मौजूदा समय में घास व पेड़ों की पत्तियां सूखी पड़ी हैं। ऐसे में हल्की सी एक चिंगारी भी जंगल में भयानक आग भड़का रही है। स्थानीय लोगों ने जंगल में आग लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

...
लोगों से सहयोग की अपील
डीएफओ चंबा संजीव शर्मा ने बताया कि वन विभाग की टीम जंगल में सुलग रही आग को बुझाने का हर संभव प्रयास कर रही है। आग लगाने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई जाएगी। लोग भी सहयोग करें। अगर कोई भी व्यक्ति जंगल में आग लगाता हुआ नजर आता है तो उसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें