फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिंजर मेले में सम्मानित होगी उड़नपरी सीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। मिंजर मेले में एशियन यूथ चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता सीमा को सम्मानित किया जाएगा। झुलाड़ा पंचायत के गांव रेटा की उड़नपरी सीमा के अलावा उन युवाओं को भी सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने पिछले एक साल उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विभिन्न गतिविधियों में नाम चमकाया है। प्रशासन ने सूची तैयार करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। जिला के रेटा गांव की उड़नपरी सीमा ने कांस्य पदक जीतकर देश सहित चंबा का नाम रोशन किया है। जिला मुख्यालय में पहुंचने पर सीमा को विभिन्न सामाजिक संगठनों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सम्मानित किया। प्रशासन ने मिंजर मेले को लेकर सोमवार को आयोजित समीक्षा बैठक में सीमा सहित ऐसे युवाओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया है जिन्होंने जिला का नाम रोशन किया है। उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने बताया कि मिंजर मेले में सीमा सहित अन्य युवाओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें