फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अदालत में पेश हुए 144 चालक, 1.51 लाख रुपये लगाया जुर्माना

Mon, 04 Aug 2025 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निखिल अग्रवाल की अदालत में मोटर वाहन अधिनियम के तहत 150 चालान पेश हुए। इसमें से 144 वाहन चालकों से चालानों के तहत 1.51 लाख रुपये का जुर्माना वसूला। साथ ही चालकों को पुन यातायात नियमों की अवहेलना करते हुए पकड़े जाने पर उनके लाइसेंस निरस्त करने को लेकर भी चेताया।
विज्ञापन


यातायात के नियमों का पालन न करने वालों पर पुलिस और न्यायालय की ओर से समय-समय पर नकेल कसी जाती है। यातायात के नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए चालान होने की सूरत में वाहन चालक कई मौके पर चालान भुगत लेते हैं तो कई न्यायालय में ही चालान भरते हैं। इसी क्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निखिल अग्रवाल की अदालत में चालान प्रस्तुत किए गए। इस दौरान छह वाहन चालक अदालत में पेश नहीं हुए हैं, उन्हें आगामी तिथि पर न्यायालय में पेश होने को लेकर वारंट जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें