फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह होटलों को जुर्माना, बिना पंजीकरण चल रहे कमरे सील

विज्ञापन
fine demop pic - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

डलहौजी (चंबा)। एसडीएम डलहौजी डॉ. मुरारी लाल ने वीरवार को होटलों की स्वच्छता जांचने के लिए निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी होटलों में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले होटल संचालकों को जुर्माना ठोंका।

निरीक्षण के दौरान आधा दर्जन होटलों के मौके पर चालान काटे गए है। होटल संचालकों से जुर्माने के रूप में 30 हजार रुपये वसूल किए हैं। इसके साथ ही होटलों में सफाई व्यवस्था में सुधार करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ मेंनिर्देशों की अवहेलना करने वाले होटल संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार डलहौजी होटल संचालकों को स्थानीय प्रशासन ने इससे पहले कई बार सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। मगर कई होटल संचालकों ने सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नहीं लाया। इससे होटलों के आसपास गंदगी पसरी रहती है।

इसको लेकर वीरवार को एसडीएम डलहौजी ने कड़ा संज्ञान लिया। सफाई व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाले होटल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान पर्यटन अधिकारी डलहौजी सुरजीत ने भी होटलों की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


उन्होंने अपनी जांच में पाया कि कई होटल संचालक बिना पंजीकरण कमरे बढ़ाकर पर्यटकों को ठहरा रहे थे। इसके ऊपर कड़ा संज्ञान लेते हुए पर्यटन अधिकारी ने बिना पंजीकरण वाले कमरों को सील कर दिया गया। इसके साथ में हिदायत दी कि अगर ऐसा दोबारा किया जाता है तो होटलों का पंजीकरण रद्द किया जाएगा। इसके साथ ही होटल संचालक के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें