फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूधिया रोशनी से रोशन होंगे 22 बीपीएल परिवारों के घर

विज्ञापन
light shimla - फोटो : demo pics
विज्ञापन

सुभाष कुमार अग्निहोत्री

विज्ञापन

चंबा। जिले के बीपीएल से संबंधी रखने वाले 22 परिवारों के घर अब दूधिया रोशनी से रोशन होंगे। दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत ही यह सब संभव होगा। डीडीयूजीजेवाई के तहत इसके लिए 11 करोड़ 93 लाख की बजट स्वीकृत हो गया है। इसके तहत चंबा मंडल के तहत 33 केबी क्षमता वाले दो सब स्टेशन स्थापित किए जाएंगे और एचटी और एलटी लाइन को बिछाया जाएगा। धनराशि स्वीकृत होने के बाद अब विद्युत बोर्ड प्रबंधन ने विकासात्मक कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया आरंभ कर दी है।

गौरतलब हो कि दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत जिले में चिन्हित किए गए बीपीएल परिवारों के घरा भी बिजली की रोशनी से जगमगाएंगे। डीडीयूजीजेवाई के तहत विद्युत मंडल डलहौजी और चंबा के अधीन आने वाले क्षेत्रों में विकासात्मक कार्यों के लिए 11 करोड़ 93 लाख की राशि स्वीकृत हुई है। इसके तहत चंबा मंडल के अधीन आने वाले विकास खंड मैहला के 14 बीपीएल परिवारों को बिजली कनेक्शन प्रदान करने के लिए बोर्ड द्वारा सहूलियत प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा मरेड़ी और तीसा में 33 केबी क्षमता वाले दो सब स्टेशनों का निर्माण करवाया जाएगा। बोर्ड प्रबंधन द्वारा 26.58 किलोमीटर एलटी लाइन बिछाई जाएगी। इसके तहत 18.7 किलोमीटर सिंगल फेज और 7.88 किलोमीटर थ्री फेज की एलटी लाइन शामिल रहेगी। योजना के तहत भरमौर, चंबा, मैहला, तीसा के अधीन आने वाले 1910 बिजली उपभोक्ताओं के इलेक्ट्रो मैकेनिक मीटरों की जगह पर इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगाए जाएंगें।
विज्ञापन


डीडीयूजीजूवाई के तहत मंडल डलहौजी के अधीन आने वाले चुवाड़ी, बकलोह में बिजली की लाइन बिछाई जाएगी। साथ ही डलहौजी विद्युत मंडल के तहत आते 8 बीपीएल परिवारों के घरों में बिजली कनेक्शन प्रदान करने में सहूलियत प्रदान की जाएगी। विद्युत बोर्ड मंडल चंबा के अधिशासी अभियंता योगेश शर्मा ने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत 11.93 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है। वहीं डलहौजी के अधिशासी अभियंता राजीव ठाकुर ने बताया कि योजना के तहत 8 बीपीएल परिवारों को बिजली कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें