फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुवाड़ी-रायपुर और लाहडू़ मार्ग भूस्खलन से बाधित

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चुवाड़ी (चंबा)। चुवाड़ी-रायपुर मार्ग भूस्खलन के चलते करीब सात घंटे बाधित रहा। वहीं चुवाड़ी-लाहड़ू मार्ग पर कालीघार के समीप भूस्खलन होने से करीब एक घंटा तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप रही। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। हालांकि बाद में प्रशासन ने दोनों मार्गों को आवाजाही के लिए बहाल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को करीब ढाई बजे कालीघार के समीप भूस्खलन हुआ। इसके चलते वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लग गई। मुख्य मार्ग होने के चलते कुछ ही देर में मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लोक निर्माण विभाग ने मार्ग से मलबा हटाया और इसके बाद यातायात व्यवस्था बहाल हुई। वहीं चुवाड़ी-रायपुर मार्ग पर बाड़ी नामक स्थान के समीप भूस्खलन से मार्ग करीब सात घंटे तक वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
भारी हिमपात के कारण चंबा-जोत मार्ग बाधित
चंबा-जोत मार्ग पर मंगलवार को डेढ़ से दो फुट हिमपात हुआ है। इसके चलते मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित हो गया। लोक निर्माण विभाग ने भी इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अजीत सिंह ने बताया कि कालीघार के समीप भूस्खलन होने के चलते एक घंटा वाहनों की आवाजाही ठप रही। मार्ग को अब खोल दिया गया है। साथ ही चुवाड़ी-रायपुर मार्ग को भी यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें